Connect with us

आस्था

ज्योतिष: वर्ष 2021 भारत के लिए फलदायक

Published

on

लखनऊ:
बीता वर्ष 2020 भारत के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक पटल पर बहुत उथल-पथल भरा रहा है।देश-दुनिया मे कोविड-19 की महामारी के चलते आर्थिक मंदी ने सभी देशों की कमर तोड़ दिया।बेरोजगारी मंहगाई भी अपने चरम पर रही।लेकिन ज्योतिष की यदि मानें तो भारत 2021 में सारी बाधाओं को पार करते हुए वैश्विक पटल पर अपनी प्रतिष्ठा स्थापित करेगा।

वर्ष 2021 में पूरे साल शनि का संचार मकर राशि में, राहु वृष में, केतु वृश्चिक में और बृहस्पति मार्च तक मकर में और पांच पांच से कुंभ राशि में संचार करेंगे। नए साल का आगमन कन्या लग्न और कर्क राशि में होगा। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि 2021 की वर्ष प्रवेश कुंडली में लग्नेश बुध और चंद्रमा दोनों ही अच्छी एवं मजबूत स्थिति में होंगे। यह इस बात का संकेत है कि नया साल वैश्विक पटल पर सकारात्मक परिवर्तन और उन्नति लेकर आएगा। 2020 के संकटों से राहत मिलेगी। वर्ष प्रवेश कुंडली में लग्नेश बुध की स्थिति बहुत अच्छी है, ऐसे में पूरी दुनिया में कोरोना महामारी घट जाएगी।

हालांकि नए साल का आगमन राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना महामारी में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा, लेकिन अभी मार्च तक देवगुरू बृहस्पति अपनी नीच राशि में ही संचार करेंगे। लेकिन पांच अप्रैल को बृहस्पति के नीच राशि मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करते ही नया साल अपना पूर्ण प्रभाव देने लगेगा। कोरोना से बचाव और वैक्सीन की उपलब्धता तेजी से आगे बढ़ेगी। राष्ष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर अच्छे बदलाव होंगे। भारत की कुंडली के हिसाब से भी पूरे साल बृहस्पति का संचार भारत की कुंडली के कर्म स्थान में रहेगा जो आने वाले साल में देश मे नए रोजगारों को बढ़ाएगा। वैश्विक पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

बावजूद इसके 2021 की प्रवेश कुंडली में मंगल आठवें भाव में स्थित है। भारतीय पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल 2021 से हिन्दू नववर्ष का आरंभ होगा। इस बार नए सम्वत का राजा और मंत्री दोनों पद मंगल के पास रहेंगे। ऐसे में नए साल का राजा और मंत्री मंगल होने से 2021 में प्राकृतिक घटनाएं, आंधी-तूफान, अग्नि दुर्घटनाएं सामान्य से अधिक रहेंगी। मंगल के प्रभाव के कारण समाज में आपसी विवाद, राजनैतिक विवाद, अंतरराष्ट्रीय सीमा विवाद बढ़ेंगे। भारत के संवेदनशील क्षेत्रों और सीमाओं पर आतंकी गतिविधियां भी हो सकती हैं। लेकिन राजा मंगल होने से सेना इन गतिविधियों को कुचलने में कामयाब रहेगी।

(ये जानकारियां धार्मिक मान्यताओं,आस्था व भारतीय पञ्चाङ्ग पर आधारित हैं।)

Advertisement
Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप न्यूज़

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश23 hours ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

पीपीगंज गैस न्यूज़
उत्तर प्रदेश23 hours ago

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

गोरखपुर शहर1 week ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

arjun news sikariganj
गोरखपुर ग्रामीण1 week ago

सिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

ताज़ा ख़बर2 weeks ago

शपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक

ताज़ा ख़बर2 weeks ago

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

ugc niyam supreme court stay
टॉप न्यूज़4 months ago

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का अखिलेश यादव और मायावती ने किया समर्थन, फैसले को बताया न्यायोचित

Shankaracharya
ताज़ा ख़बर4 months ago

40 दिन में गोमाता को राज्य माता घोषित करें, नहीं तो आंदोलन होगा… शंकराचार्य का योगी सरकार को अल्टीमेटम

UP Cabinet Decisions
उत्तर प्रदेश4 months ago

UP Cabinet Decision: यूपी के 15 लाख शिक्षकों व कर्मियों को बड़ी राहत, अब मिलेगा मुफ्त कैशलेस इलाज

arjun news sikariganj
गोरखपुर ग्रामीण1 week ago

सिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

ताज़ा ख़बर2 weeks ago

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

ताज़ा ख़बर2 weeks ago

शपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक

गोरखपुर शहर1 week ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

पीपीगंज गैस न्यूज़
उत्तर प्रदेश23 hours ago

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश23 hours ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

038596
Total views : 45000


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page