उत्तर प्रदेश
शैक्षणिक सत्र 2019 -20 की रुकी हुई छात्रवृत्ति जारी किये जाने के लिए एनएसयूआई ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।
शैक्षणिक सत्र 2019- 20 मे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विषयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की रुकी हुई छात्रवृत्ति जारी किए जाने के संदर्भ में आज दिनांक 17 दिसंबर 2020 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) गोरखपुर द्वारा जिलाध्यक्ष अंशुमान पाठक के नेतृत्व मे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गोरखपुर के माध्यम से सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष अंशुमान पाठक ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई छात्रवृत्ति पर निर्भर होती है, लेकिन सत्र 2019 – 20 के बहुत से छात्रों की छात्रवृत्ति अभी तक जारी नहीं हुई है इससे गरीब छात्रों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही छात्रों की पढ़ाई पर भी खतरा मंडराने लगा है। इसलिए छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि जल्द से जल्द जारी की जाए अन्यथा संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।
महानगर अध्यक्ष आदित्य शुक्ला तथा छात्र नेता सुशांत शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि एनएसयूआई संपूर्ण उत्तर प्रदेश मे छात्रवृत्ति को लेकर क्रमिक आंदोलन कर रही है अगर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द छात्र वृत्ति जारी नही करती है तो हम सभी सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस दौरान छात्र नेता आलोक सिंह, योगेश प्रताप सिंह,चंदन कुमार, विख्यात भट्ट, अबुशाद खान, अर्शलान खान, आदित्य श्रीवास्तव, विशाल कुमार , गोविंद गुप्ता, अभिषेक वर्मा, विष्णु कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
गोरखपुर ग्रामीण1 week agoसिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoदिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoशपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
