उत्तर प्रदेश
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा के महिला चिकित्साधिकारी के रूखे व्यवहार से मरीज परेशान
गोरखपुर।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पर वर्तमान में तैनात महिला चिकित्साधिकारी के रूखे व अमानवीय व्यहवहार से वर्तमान में यहां की जनता परेशान है।महिला चिकित्सक के ऐसे सवाल होते हैं कि मरीज और उसके परिजन सवाल सुनकर हक्के-बक्के रह जाते हैं।

दिन बुधवार को अपने बच्चे को कुत्ता काटने का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे एक परिजन ने बताया कि महिला चिकित्सक ने पूछा कि कब कितने दिन हुआ कुत्ते ने मरीज को काटा? परिजन ने जब बताया कि 10-12 दिन हो गए तो महिला चिकित्सक ने कहा कि अब इंजेक्शन लगवाने की क्या जरूरत है।मरीज के परिजन ने जब समय से इंजेक्शन न लगवाने की अपनी समस्या बताई तो महिला चिकित्सक ने कहा मरना होता कभी के मर गए होते अब कोई फायदा नहीं है।

हालांकि मरीज के परिजन ने महिला चिकित्साधिकारी की मौखिक शिकायत प्रभारी चिकित्साधिकारी उरुवा डॉ जेपी तिवारी से की है।परिजन का कहना है कि इस बात की शिकायत वह सीएमओ गोरखपुर से कर कार्यवाही की मांग करेंगे।
इस सम्बंध में जब प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जेपी तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में हैं।
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
