उत्तर प्रदेश
पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर,गोरखपुर निर्वाचन कार्यालय पहुंचा बैलेट पेपर
यूपी में पंचायत चुनाव की तिथि की घोषणा अभी बाकी है लेकिन इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन लग गया है।बृहस्पतिवार व शुक्रवार को गाड़ियों में लदकर बैलेट पेपर गोरखपुर निर्वाचन कार्यालय पहुंचा।
सभी पदों प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए अलग-अलग 32.40 लाख बैलेट पेपर मंगाए गए हैं। इन्हें लाने के लिए डीएम की तरफ से नामित एक टीम 19 नवंबर को ही दिल्ली रवाना हो गई थी। वहां रूककर टीम ने बैलेट पेपर की छपाई करवाने के साथ ही उसे अपने साथ लेकर गोरखपुर पहुंची। सभी बैलेट पेपर निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में सुरक्षित रखे गए हैं।
प्रधान का हरा, जिला पंचायत सदस्य का बैलेट पेपर गुलाबी सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनरायण मौर्या ने बताया कि बैलेट पेपर गोरखपुर पहुंच गया है। प्रधान पद के लिए हरा, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर है।
-
ताज़ा ख़बर2 weeks ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत