गोरखपुर ग्रामीण
गोरखपुर में 25 इलेक्ट्रिक बसों को पीएम नरेन्द्र मोदी लखनऊ से दिखाएंगे हरी झंडी
नगर निगम क्षेत्र में संचालित होने वाली 25 इलेक्ट्रिक बसों को पीएम नरेन्द्र मोदी लखनऊ से हरी झंडी दिखाएंगे। तत्काल में 20 बसें गोरखपुर आएंगी। जिसके बाद इन्हें दो रूट पर संचालित किया जाएगा। नगर निगम की टीम किराया आदि तय करने में जुटी हुई है। वहीं नगर आयुक्त ने शुक्रवार को महेसरा में निर्माणाधीन चार्जिंग स्टेशन की प्रगति का जायजा लिया।
पीएम नरेन्द्र मोदी आगामी 26 सितम्बर को नगर विकास विभाग के कार्यक्रम में आ रहे हैं। इसी दौरान नगर आयुक्त अविनाश सिंह नगर निगम सात उल्लेखनीय कार्यों को लेकर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देंगे। इसके बाद ही इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने की घोषणा की थी। नगरीय परिवहन प्रणाली के तहत शासन ने बसों के संचालन की मंजूरी प्रदान कर नगर निगम प्रशासन के तय रूट भी स्वीकृत कर चुका है। महेसरा में चार्जिंग स्टेशन निर्मित किया जा रहा है। 6246 वर्ग मीटर एरिया में 11.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन चार्जिंग स्टेशन का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। यहां 5.59 करोड़ रुपए खर्च कर बिजली का कनेक्शन भी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने यहां निरीक्षण करने के बाद अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
