अपराध
बारात में आया व्यक्ति तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार।
गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रविवार को उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम देवराजपार में सहजनवा से आयी बारात में एक व्यक्ति भौकाल दिखाने के चक्कर में अवैध हथियार ले कर चला आया था।किसी ने जिसकी सूचना उरुवा थाने में दे दी। सूचना पर पहुंची उरुवा पुलिस ने उस व्यक्ति को रविवार रात तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मो. इकबाल अहमद पुत्र स्व. शौकत अली ग्राम लुचाई थाना सहजनवा गोरखपुर के रूप में हुई। मु अ स 581/2020 धारा 3/25आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी बारात में एक व्यक्ति अवैध हथियार ले कर आया है।जिसके बाद तत्काल कार्रवाई कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
-
अयोध्या4 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश3 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
उत्तर प्रदेश3 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध3 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध3 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
