उत्तर प्रदेश
25 मार्च को योगी आदित्यनाथ लेंगे सीएम पद की शपथ, मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं इतने मंत्री
पूर्वांचल भारत न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यूपी में 10 मार्च को आये चुनावी परिणाम में भाजपा को जनता ने फिर से एक बार प्रदेश की कमान दी है, जिसके बाद से भाजपा के तमाम बड़े नेताओं से कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली जाकर मुलाकात की थी और नयी सरकार के गठन पर चर्चा की थी। मुलाकातों के दौरान खबर सामने आयी थी कि होली के बाद कभी भी शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश में सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शाम चार बजे 50 से अधिक मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे । कार्यक्रम लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री समेत 200 से अधिक वीआईपी के शामिल होने की संभावना है। मिली जानकरी के मुताबिक योगी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में करीब 50 हज़ार से अधिक लोग भी उपस्थित होंगे, जिनको पिछली सरकार में सरकारी योजनाओ का लाभ मिला है ।
यूपी में 10 मार्च को आये चुनावी परिणाम में भाजपा को जनता ने फिर से एक बार प्रदेश की कमान दी है, जिसके बाद से भाजपा के तमाम बड़े नेताओं से कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली जाकर मुलाकात की थी और नयी सरकार के गठन पर चर्चा की थी। मुलाकातों के दौरान खबर सामने आयी थी कि होली के बाद कभी भी शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया जा सकता है।
आपको बता दे कि लखनऊ के इकना स्टेडियम में शपथ के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सजावट के साथ अन्य सभी तैयारी की जा रही है। भाजपा इस कार्यक्रम को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और यही कारण है कि जनमत आने के इतने दिनों बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया जा रहा है।
-
गोरखपुर शहर6 days agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
