उड़ान
विपरीत परिस्थितियों में भी ना घबराएं महिलाएं : सीओ
गोरखपुर।
गोला थाने पर अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री के लाइव संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लाइव संवाद को सुना। और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। अधिकारियों ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
सोमवार को मिशन शक्ति के तहत आयोजित लाइव संवाद कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन लालती देवी व क्षेत्राधिकारी श्यादेव बिंद ने उद्घाटन किया। क्षेत्राधिकारी श्री बिंद ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। किसी भी विपरीत स्थिति में महिलाएं थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यदि थाने पर न आना चाहें तो टोल फ्री हेल्प लाइन पर अपनी शिकायत कर सकती हैं।प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाएं स्वावलंबी बनें।
कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को थाने पर अपनी शिकायत लेकर आने में डर महसूस होता है लेकिन पुलिस आपकी सहायता के लिए ही है।महिलाओं को उनके प्रति की होने वाली हिंसा के खिलाफ जागरूक करने के लिए कोतवाली परिसर स्थित महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जहां महिलाएं बेझिझक अपनी समस्याएं रख सकती है।
कार्यक्रम में चेयरमैन लालती देवी व पूर्व चेयरमैन रानी वर्मा ने आधी आबादी की आवाज को रखा।
इस अवसर पर मीना तिवारी,शकुन्तला तिवारी, एसएसआई दिग्विजय राय, उपनिरीक्षक मो कादिर, आरक्षी निशी सिंह,सरिता चौहान, पूनम भारती, खुशबू मौर्या, मनीषा राजभर, वसुंधरा जैसवारा आदि मौजूद रही।
-
अयोध्या2 weeks agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध3 days agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
अपराध2 weeks agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध2 weeks agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ1 week agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
उत्तर प्रदेश1 day agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
