गोरखपुर ग्रामीण
नकौझा के ग्रामीणों ने किया पौधरोपण
गोरखपुर।
विकास खण्ड उरुवा के नकौझा ग्राम पंचायत में पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम प्रधान मनोज कन्नौजिया के नेतृत्व में 1300 पौधरोपण कर जनता को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज कन्नौजिया ने कहा कि जीवन जीने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन बेहद जरूरी है। वृक्षों के संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना होगा।पर्यावरण प्रदूषण के चलते मानव में कई बीमारियां तेजी से फैल रही है।अंधाधुंध वृक्षों की कटान इस सब का कारण है।शास्त्रों में भी वृक्षो को पुत्रों के समान बताया गया है।इस लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर धरमवीर यादव ,उमेश यादव,दीपू,राजबली,रामनिवास आदि लोग मौजूद रहे।
Continue Reading

Pingback: नकौझा के ग्रामीणों ने किया पौधरोपण - Aavaj.com