उत्तर प्रदेश
5 दिसम्बर से उरुवा डाकघर का सर्वर खराब, उपभोक्ता परेशान
गोरखपुर:
गोरखपुर के दाक्षिणाचल का प्रमुख डाकघर उरुवा का इंटरनेट खराब होने के चलते यहां के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बीते 5 दिसम्बर से ही यहां के कर्मचारी सर्वर खराब होने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं।जिससे उनके डाकखाने से समन्धित कार्य नहीं हो पा रहे हैं|
जानकारी के अनुसार 5 दिसम्बर से ही डाकघर उरुवा का सर्वर खराब है जिसके चलते यहां ग्राहकों का आरडी,एसबी,किसान विकास पत्र,एनएससी,रजिस्ट्री,स्पीड पोस्ट आदि नहीं हो पा रहा है।
ग्राहकों का यह भी कहना है कि आये दिन स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पोस्टल ऑर्डर, टिकट आदि की समस्या यहाँ हमेशा बनी रहती है। उरुवा शाखा पर पिछले कई दिनों से सभी कार्य ठप पड़ा है।
जिसके चलते क्षेत्र की जनता व डाकघर के ग्राहक 12 किमी. की दूरी तय कर सिकरीगंज या 17 किमी की दूरी तय कर गोला जाने को विवश हैं।
ग्रामीणों ने इस मामले में सबंधित विभाग से कार्यवाही कर समस्या के निस्तारण की मांग किया है।
इस मामले में उपडाकपाल उरुवा जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव से बात करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।
