उत्तर प्रदेश
यूपी के होम्योपैथी निदेशक सस्पेंड
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
यूपी के होम्योपैथी निदेशक प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है, यह आदेश IAS रंजन कुमार, प्रमुख सचिव, ने जारी किया है. होम्योपैथिक विभाग में ट्रांसफर सत्र में कोई तबादला नहीं हुआ था, इसलिए प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पर अनियमितताओं और गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था |
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के निर्देश पर की गई कार्रवाई: गाजीपुर के होम्योपैथी कॉलेज से अटैच, लखनऊ में विभागीय कार्रवाई शुरू, विशेष संवाददाता होम्योपैथी प्रो. अरविंद कुमार वर्मा को निलंबित किया गया। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू हुई है। हाल ही में ट्रांसफर-पोस्टिंग में गड़बड़ी और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए थे। आयुष मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु ने जानकारी मिलने पर बहुत नाराज हो गए थे। सभी स्थानांतरण भी रद्द कर दिए गए। इस मामले में, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें पूरी जानकारी दी। इस मामले की जांच महानिदेशक आयुष को दी गई थी। होम्योपैथी निदेशालय में पिछले दिनों हुए तबादलों पर सवाल उठाए गए।
मामला पहले विभागीय मंत्री और फिर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा था। जानकारी मिलने पर आयुष मंत्री डा. दयालु ने सभी तबादलों को रद्द कर दिया। महानिदेशक आयुष द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में स्थानांतरण, पदीय दायित्वों के निर्वहन में संदिग्ध भूमिका, कर्तव्य निष्ठा का अभाव, भ्रामक तथ्यों को प्रस्तुत कर दिग्भ्रमित करने की प्रवृत्ति और शिथिल और संवेदनहीन कार्यशैली जैसे गंभीर आरोपों की पुष्टि हुई।
आयुष मंत्री डा. दयालु के निर्देश पर गुरुवार को विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने निदेशक होम्योपैथी डा. अरविंद कुमार वर्मा को निलंबित करने का आदेश दिया। उन्हें राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गाजीपुर से विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।
