टॉप न्यूज़
चलती यूपी रोडवेज बस में यात्री की मौत, यात्रियों के बीच बैठे रहे शव से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के देवरिया में कड़ाके की ठंड के बीच यूपी रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बस स्टैंड पहुंचने पर कंडक्टर के छूने पर युवक की मौत का पता चला, पुलिस ने शव को लार CHC पहुंचाया।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कड़ाके की ठंड के बीच यूपी रोडवेज बस में यात्रा कर रहे एक युवक की अचानक बैठे-बैठे मौत हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पूरी यात्रा के दौरान किसी यात्री को इसकी भनक तक नहीं लगी।
युवक बस की सीट पर शांत मुद्रा में बैठा रहा और किसी को उसकी तबीयत बिगड़ने का अंदाजा नहीं हुआ। जब बस लकहहू मोड़ बस स्टैंड पर पहुंची और सभी यात्री उतर गए, तब भी वह अपनी सीट से नहीं उठा। इस पर कंडक्टर ने उसे उतरने के लिए हल्के से छुआ, लेकिन शरीर में कोई हरकत न देख वह घबरा गया।
लखनऊ में कवयित्री नेहा सिंह राठौर पुलिस हिरासत में, पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की संभावना
बस स्टैंड पर मचा हड़कंप
कंडक्टर द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। युवक की पहचान कराने के लिए उसकी तस्वीर साझा की गई। इसके बाद बस को नजदीकी लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दी जानकारी
लार थाना प्रभारी संतोष कुमार ने फोन पर बताया कि घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है। मृतक की पहचान छोटेलाल पासवान (45 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया, क्योंकि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
गोरखपुर महोत्सव की तैयारी तेज: डीएम दीपक मीणा व एसएसपी राज करन नैय्यर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
ड्यूटी से लौटते समय गई जान
मृतक छोटेलाल पासवान लार थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित घारी वार्ड टोला सोनराबारी के निवासी थे। वे देवरिया शहर में एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह ड्यूटी समाप्त करने के बाद वे यूपी रोडवेज बस से अपने घर लौट रहे थे।
बस कंडक्टर के अनुसार, रावतपार गांव के गेट के पास उन्हें टिकट का बचा हुआ किराया भी लौटाया गया था। उस वक्त वे पूरी तरह सामान्य नजर आ रहे थे। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और बस में ही उनकी सांसें थम गईं।
फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर सीएम योगी ने बरेली पहुंचकर किया नमन
परिवार में पसरा मातम
लार CHC के अधीक्षक ने बताया कि मौत हार्ट अटैक या किसी अन्य चिकित्सकीय कारण से भी हो सकती है। जैसे ही घटना की सूचना परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस अचानक हुई मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
