उत्तर प्रदेश
यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन्स
लखनऊ:
जिला निर्वाचन विभाग को निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी है। चुनाव से पहले ही प्रधान से लेकर अन्य पदों तक के दावेदारों की चिंता बढ़ा दी है। पंचायत चुनाव का नाम जितना छोटा है उतना ही चुनाव का हिस्सा बढ़ा है और खर्चा ज्यादा होता है। मगर आयोग ने अभी से खर्चा की गाइड लाइन जारी कर दी है।। इस बार चुनावी खर्चा बहुत कम कर दिया है। इस बार प्रधान पद को 30 हजार रुपये सिर्फ खर्च करने की अनुमति है। वहीं बीडीसी सदस्य 25 हजार,वार्ड मेंम्बर पांच हजार, जिला पंचायत सदस्य 75 हजार, ब्लाक प्रमुख को 75 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष पद को 2 लाख खर्च करने की अनुमति है।
Continue Reading
