गोरखपुर ग्रामीण
ट्रेवेल्स की दुकान पर रेलवे पुलिस का छापा
गोरखपुर।
गोला स्थित ट्रेवेल्स को दुकान पर रेलवे पुलिस व गोला पुलिस ने संयुक्त रूप से कारवाई कर के ट्रेवेल्स के संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार की दोपहर में गोला कौड़ीराम मार्ग पर सीएचसी गोला के पास स्थित सुहानी ट्रेवेल्स की दुकान पर अचानक पुलिस के पंहुचने से हडकंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर से आई रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस ने ट्रेवेल्स की दुकान पर संयुक्त रूप से कारवाई की। दुकान पर टिकट बुक करने के लिये उपयोग में आने वाले लैपटॉप की जांच करने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। वंही संचालक से पूछताछ करने के बाद रेलवे पुलिस ट्रेवेल्स के संचालक ,लैपटॉप व प्रिंटर को अपने साथ गोरखपुर लेकर चली गयी। गोला कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेवेल्स की दुकान पर रेलवे के बेबसाइट आईआरसीटीसी को फर्जी आईडी पासवर्ड के द्वारा हैक कर रेलवे का टिकट बनाने का आरोप है। मामले की जांच व पूछताछ करने के लिये रेलवे पुलिस संचालक को अपने साथ लेकर गई है।
