गोरखपुर ग्रामीण
टीकाकरण ना होने से नाराज महिलाओं ने किया फोरलेन जाम
गोरखपुर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटहट पर शुक्रवार को वैक्सीनेशन न होने से आक्रोशित महिलाओं ने गोरखपुर महराजगंज फोरलेन को जाम कर दिया। वही सूचना पर पहुंची भटहट चौकी पुलिस ने महिलाओं को समझाबुझाकर जाम को खत्म कराया। इस दौरान लगभग 15 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट पुलिस चौकी अंतर्गत भटहट सीएचसी पर सुबह से ही हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष टीकाकरण के लिए लाइन लगाए हुई थे। वही सुबह से तेज धूप में खड़े होकर टीकाकरण का इंतेजार कर रही महिलाओं का सब्र उस वक्त टूट गया जब उन्हें बताया गया कि आज वैक्सीन उपलब्ध नही है और वैक्सिनेशन नही होगा। इसके बाद महिलाओं ने हंगामा करते हुए सीएचसी के सामने ही गोरखपुर महराजगंज फोरलेन को जाम कर दिया।
वही फोरलेन जाम होने की सूचना किसी ने भटहट पुलिस को दे दिया। घटना की सूचना पर अपने हमराहियों संग पहुंचें चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए महिलाओं को समझाबुझाकर तत्काल फोरलेन को खाली करवा दिया। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 20-25 महिलाओं ने फोरलेन को जाम की थीं। जैसे ही हम पहुंचें तत्काल जाम को समाप्त कर चिकित्सकों से बात कर मामले को शांत करा दिया गया।
वही इस सम्बंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटहट के प्रोग्राम मैनेजर अश्वनी द्विवेदी ने बताया कि 3 अगस्त को 28 सौ लोगों को टीका लगाया गया था। फिर 5 अगस्त को करीब 900 लोगों को टीका लगाया गया है। परंतु आज टीका का स्टॉक नहीं होने से एक भी लोगों को टीका नहीं लगाया जा सका।
वही इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ अश्वनी चौरसिया ने बताया कि आये दिन टीकाकरण को लेकर लोग हंगामा कर रहे हैं। आज वैक्सीन उपलब्ध ना होने के कारण लोगों ने हंगामा करते हुए फोरलेन पर जाम लगा दिया। रोज हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वही एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि पूर्व में ऐसी कोई सूचना नही मिल पाता है कि आज वैक्सीन उपलब्ध होगा कि नही।
