उत्तर प्रदेश
पूर्वांचल की राजनीति में हुआ बड़ा उलटफेर, दिग्गज ब्राम्हण परिवार होने जा रहा है सपा में शामिल
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
पूर्वांचल की राजनीति में आने वाले कुछ दिनों में बड़ा राजनैतिक परिवर्तन देखने को मिलने जा रहा है। आपको बता दें कि चिल्लूपार से बसपा के विधायक विनय शंकर तिवारी व उनका परिवार समाजवादी पार्टी का दामन थामने जा रहा है इससे समाजवादी पार्टी को पूर्वांचल में एक बड़ा ब्राह्मण वोट बैंक के तौर पर फायदा होता नजर आ रहा है।
एक तरफ जहाँ पिछले महीने सपा से एमएलसी रहे सीपी चन्द भाजपा में शामिल हुए, उस कमी को पूरा करते हुए सपा ने चिल्लूपार दिग्गज राजनैतिक परिवार को अपने साथ शामिल करने जा रही है |
हाता परिवार का पूर्वांचल की राजनीति में कई सीटों पर काफी प्रभाव माना जाता है| विनय शंकर तिवारी के बड़े भाई भीष्म शंकर तिवारी संत कबीर नगर जिले से सांसद रहे हैं तो वही उनके एक बड़े भाई पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय गोरखपुर महाराजगंज से लंबे समय तक विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। खासकर पंडित हरिशंकर तिवारी की बात करें तो पूर्वांचल में वह सर्वमान्य ब्राह्मण नेता के तौर पर जाने जाते थे। इस परिवार को समाजवादी पार्टी में आने के बाद समाजवादी पार्टी को पूर्वांचल में काफी मजबूती मिलेगी, साथ ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को नए समीकरण बनाने पर मजबूर करेगी। जब तक पार्टी द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती तब तक इसे संभावना ही माना जा सकता है |
