अपराध
गोला मे मेडिकल स्टोर संचालक को तमंचा सटाकर सात लाख की लूट
गोरखपुर।
गोला थाना क्षेत्र के भर्रोह- पड़री सम्पर्क मार्ग पर बुधवार को तड़के मेडिकल स्टोर संचालक से हुई लूट की घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस जांच में जुटी। पीडित की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा।
बडहलगंज थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी जय प्रकाश यादव पुत्र दूधनाथ यादव की तहरीर के मुताबिक वह प्रतिदिन की भांति बुधवार सुबह लगभग पांच बजे बाईक से गोला थाना क्षेत्र के भर्रोह स्थित अपनी मेडिकल स्टोर की दुकान पर आ रहा था तभी भर्रोह नहर पुलिया स्थित बुढिया बाग के सामने पहले से घात लगाये दो बाईक सवार छः बदमाश जो कि सौ सौ मीटर की दूरी पर खडे थे। जैसे ही पीडित बाईक लेकर आते दिखा तो पहले बाईक पर सवार बदमाशो ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नही रूका आगे बढने पर दूसरी बाईक पर सवार बदमाश पहले से सड़क पर दोनो साईड में रस्सी लगाये बैठे थे और रस्सी तान दी जिससे मेडिकल स्टोर संचालक रस्सी मे फंस कर गिर गया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाश असलहा सटा कर झोले में रखा सात लाख रूपया छीन कर फरार हो गये। पीडित के अनुसार सभी लुटेरों ने मफलर से चेहरा छुपाया हुआ था। दोनो बाईक सवार बदमाश छितौना -बाणी तरयां की तरफ पुनः लगभग तीन मिनट में वापस गोला की तरफ भागे। सूचना पर पंहुचे गोला क्षेत्राधिकार श्याम देव बिन्द व कोतवाल संतोष सिंह मामले की छान बीन में जुट गये हैं।
इस संबंध में एसपीआरए अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकी पैसा ले जाने वाले व देने वाले के बयान में विविधता होने के कारण मामला संदिग्ध दिख रहा है।मामले की जांच चल रही है जल्द सच्चाई सामने आ जायेगी।
