गोरखपुर ग्रामीण
मुकदमा दर्ज कराने के नाम दरोगा ने महिला से लिए थे रूपये,मुकदमा दर्ज
गोरखपुर।
गोला थाने पर तैनात 2018 बैच के दरोगा विवेक चतुर्वेदी के खिलाफ पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा मे केस दर्ज कर लिया है।केस दर्ज होते ही दरोगा फरार हो गया।एससपी के आदेश पर दरोगा पर भ्रष्टाचार अधिनियम मे केस दर्ज हुआ है।
बताया जाता है कि मारपीट के एक मामले मे मुकदमा दर्ज करने के नाम पर रूपये लेने का ऑडियो एक महिला ने बना लिया था।जिसमे उस महिला ने एसएसपी से शिकायत दर्ज कराई थी।जांच गोला सीओ श्यामदेव देव कर रहे थे जांच मे पुष्टि होने पर केस दर्ज कराया गया है।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की झरकटा गांव की महिला फूलवारी देवी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था कि वीते 23 अक्टूबर को गांव के संजय से विवाद हुआ था।जिसमे पिड़ित महिला अपनी बहु आशा देवरानी शारदा को साथ लेकर थाने पहुँची और दरोगा से मुकदमा दर्ज करने को कही तो उन्होंने 25 हजार रूपये की मांग की।महिला ने उन्हे 10 हजार रूपये भी दिए और पांच हजार रूपये बाद मे देने को कही उसी दौरान महिला ने रूपये के लेनदेन मे बातचीत का ऑडियो भी बना ली।साथ ही दरोगा ने दूसरे पक्ष की एक लड़की के तरफ से 27 अक्तूबर को इस महिला के परिवार वालों पर घर मे घुसकर मारपीट व छेड़खानी से संबंधित धाराओ मे केस दर्ज किया था।
