उत्तर प्रदेश
एसडीएम ने एलपीएम के छात्रो को दी विधिक जानकारियां
गोरखपुर:
विधिक साक्षरता दिवस के अवसर पर उपनगर गोला के कचहरी चौराहा स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजेन्द्र बहादुर सिंह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों को संविधान और कानून की धाराओं के प्रभाव व बारीकियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि आज के दौर में सभी को कानून व उसके प्रभाव की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने चाईल्ड राईट्स से सम्बंधित कानून योन उत्पीड़न, भरण पोषण, सीनियर सिटीजन व आई टी एक्ट, पोस्को एक्ट व घरेलू हिंसा कानून के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया के बढ़ते चलन से पढ़ाई पर हो रहे दुष्प्रभाव के कारण मोबाईल के दुरुपयोग से बचने की भी सलाह दी। उन्होंने बताया की अंडर ऐज गाड़ी चलाने, बिना लाइसेंस व रेस राईडिंग पर पकड़े जाने पर कानूनी धाराओं के चलते मातापिता को होने वाली दिक्कतों से भी अवगत कराया।विशिष्ट अतिथि राजस्व निरीक्षक बीडी तिवारी,विधिक समन्वय समन्वय सदस्य सैयद एस्तेखार अहमद,वरिष्ट अधिवक्ता श्रीनिवास पाण्डेय,रामलखन राय,गणेश शंकर भारती,भारद्वाज पाण्डेय ने गाव मे रहने वाले असहाय,वंचितों एवं कमजोर वर्ग के लोगो को विधिक साक्षरता के प्रति जागरूकता पर जोर दिया।
अंत में विद्यालय प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने कानून के मूलत: अधिकारो को समझाते हुए आगंतुको के प्रति आभार प्रकट किया।संचालन आर आर त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेवरेण्ट डीके,डीएन शर्मा,मनीष यादव,पुरूषोत्तम विश्वकर्मा,दुर्गेशधर दूबे,शैलेष त्रिपाठी,राकेश मिश्रा सहित तमाम छात्र-छात्राये व शिक्षक मौजूद थे।
