अपना शहर
भाई,बहन की सांस न टूटे इसलिए युवक ने लूट लिया ऑक्सिजन सिलेंडर
यूपी।
हंसारी के एक युवक ने कोरोना से जूझ रहे अपने भाई-बहन को बचाने के लिए बिजौली स्थित ऑक्सीजन प्लांट के कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर सिलेंडर लूट लिया। सूचना आला अफसरों को मिली तो पुलिस ने युवक को पकड़ लिया, उससे सच्चाई पता चलने पर प्लांट मालिक ने रिपोर्ट लिखाने के बजाय और सिलेंडर देने की पेशकश की है। रविवार दोपहर बाद बिजौली स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर एक युवक पहुंचा और ऑक्सीजन सिलेंडर मांगा। उसने कर्मचारियों पर रौब गांठने की कोशिश की, कर्मचारियों ने रोका तो गालियां देने लगा। कुछ कर्मचारी उसे रोकने को आगे बढ़े तो गोली मारने की धमकी दी और ऑक्सीजन सिलेण्डर ले भागा। प्लांट कर्मी कैलाश के अनुसार युवक गालियां देते हुए ऑक्सीजन सिलेण्डरों के पास पहुंचा था और उसे उठकर कंधे पर रख लिया। जब कर्मचारी उसकी तरफ दौड़े तो उसने इस तरह नाटक किया जैसे उसके पास कोई असलहा हो और गोली मारने की धमकी देते हुए सिलेण्डर गाड़ी में रखकर भाग निकला। सूचना पर प्लांट पहुंचे एडीएम व पुलिस ने कर्मचारियों की सूचना के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। एडीएम संजय पाण्डेय ने बताया कि गाड़ी नंबर और सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर युवक को पकड़ लिया गया। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सच्चाई पर अफसर शर्मिंदा पकड़े जाने पर युवक ने अपना नाम हंसारी निवासी जितेंद्र परिहार बताया। उसने बताया कि भाई और बहन कोरोना पॉजिटिव आए तो उनको लेकर भर्ती कराने के लिए भटकता रहा। हाथ-पांव जोड़े लेकिन कहीं उनको भर्ती नहीं किया गया, इस पर घर पर इलाज शुरू किया। ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी तो दौड़ भाग शुरू की लेकिन कहीं नहीं मिल पाई। मजबूरी में वह प्लांट पहुंचा और वहां पहले जरूरत बताकर ऑक्सीजन सिलेंडर मांगा था लेकिन मना करने पर उसे दूसरा रास्ता अपनाना पड़ा। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने जब प्लांट मालिक सुरेंद्र पाल सिंह से एफआईआर के लिए तहरीर मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। पहले उन्होंने ही पुलिस से शिकायत की थी लेकिन सच्चाई पता चलने पर उन्होंने जितेंद्र से खुद बात की और कहा और जरूरत हो तो सिलेंडर प्लांट से ले सकता है। इस पर जितेंद्र ने बताया कि अब उसके भाई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया है इसलिए और सिलेंडर की जरूरत नहीं है।
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध2 weeks agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
अपराध2 weeks agoललितपुर सड़क हादसा: मंत्री के बेटे की फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को कुचला, धमकी देकरकर भागा
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoGorakhpur: थाने के सामने REEL बनाने वाली अंशिका सिंह निकली ब्लैकमेलर, शौक पूरे करने के लिए रचती थी साजिश
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoमुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ… इस्तीफा देने के बाद पत्नी से बात करते हुए भावुक हुए GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह
-
दिल्ली2 weeks agoGeneral कैटेगरी के 10% आरक्षण हुआ तब विरोध नहीं किया- UGC विवाद पर संजय निषाद का बड़ा बयान
