गोरखपुर ग्रामीण
सरजू कैनाल नहर टूटा करीब 150 एकड़ फसल पानी मे विभाग की लापरवाही से डूबा
गोरखपुर-
ब्लाक सहजनवां से सुरैना गांव के दर्जनों किसानों के करीब 150 एकड़ धान की फसल सरयू कैनाल टूट जाने से डूब गयी। जिससे आक्रोशित दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन किया और टूटी नहर मरम्मत कराने की मांग किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान उदय राज निषाद ने आरोप लगाया कि सरयू कैनाल जो खजूरी गांव के पास टूट गयी है खजूरी से सुरैना गांव तक एक माइनर निकला हुआ नहर टूटने से सरयू कैनाल का पानी इसी माइनर में आ कर गिर रहा है पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेत मे जमा हो रहा है जिससे दर्जनों किसानों के धान की फसल पूरी तरह डूब चुका है कई बार विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी गयी लेकिन अभी तक टूटी नहर का मरम्मत नही कराया गया ।यदि समय से टूटी नहर का मरम्मत विभाग द्वारा नही कराया गया तो आसपास के गांवों के किसानों की फसल डूबने का आशंका बना हुआ है ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि टूटी नहर का मरम्मत कराने के साथ किसानों के बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाया जाय ।
प्रदर्शन करने वालो में इंद्रजीत रामआसरे कैलाश त्रिलोकी झिनकान दशरथ हरिश्चंद्र संतलाल रामबचन अदालती बजरंगी मेवालाल जलधर अजय कुमार संजय निषाद चन्दरेश विश्वकर्मा सहित अनेक किसान शामिल थे।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 week agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया2 weeks agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
गोरखपुर शहर39 minutes agoउरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी
