उत्तर प्रदेश
रात में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की धुनाई, सुबह होते ही बना दामाद
रामपुर।
यूपी के रामपुर में आधी रात को प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को लड़की के घर वालो ने पकड़ लिया।प्रेमी को जमकर पीटने के बाद सुबह पुलिस को सौप दिया।पंचायत में दोनों पक्षो की सहमति से लड़की पक्ष ने प्रेमी को दामाद बनाना स्वीकार कर लिया।और प्रेमी ,प्रेमिका की एक मंदिर में शादी करा दिया।
यह मामला रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर सुमाली गांव का है, जहां प्रेमिका रहती है।
स्वार क्षेत्र के गद्दी नगली गांव निवासी एक युवक का मेहंदी नगर सुमाली की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने आया करता था. युवक बीती रात करीब 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया।
जब प्रेमिका के परिजनों को कुछ आहट हुई तो वह सतर्क हो गए। प्रेमिका के घर वालों ने खामोशी के साथ माजरा देखा तो उनके होश उड़ गए।
इससे पहले प्रेमी कुछ समझ पाता परिजनों ने उसे कमरे में पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर तमाम आसपास के लोग आ गए और प्रेमी की धुनाई शुरू हो गई।
सुबह होते ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षो को पुलिस ने तलब किया।
लोक लाज और पुलिसिया कार्यवाही के डर से दोनों पक्षों के लोग प्रेमी,प्रेमिका की शादी को राजी हो गए।
थाना अज़ीमनगर क्षेत्र के एक छोटे से मंदिर में दोनों का विवाह हो गया।
