उत्तर प्रदेश
सीएम योगी का बड़ा फैसला शादी विवाह के कार्यक्रमों में 100 व्यक्तियों से ज्यादा पर पाबन्दी
उत्तर प्रदेश:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश आने वाले दिनों में शादी विवाह समारोह में शामिल होने वाले गेस्टो को अब समिति कर दिया है ।अब 100 से ज्यादा मेहमानों को आने पर पाबंदी लगा दी है। पाबंदी लगाने का सबसे बड़ा कारण प्रदेश में बढ़ते कोविद 19 मरीजों की संख्या को देखते लिया गया है। क्योंकि हम आपको बता दे की, आज पूरा दुनिया कोरॉना वायरस के चपेट में है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। आज भारत में कोरोंना से प्रभावित मरीजों की संख्या 90 लाख के पार पहुंच चुकी है। वहीं मरने वालो कि संख्या सवा लाख से ज्यादा हो चुकी है।लेकिन केंद्र में चाहे प्रधानमंत्री मोदी या प्रदेश मै सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड 19 को रोकने में काफी बेहतरीन कदम उठाया। जिससे मरीजों कि संख्या घटने और रिकवरी रेट 93% पहुंच गया ।लेकिन एक बार फिर Corona viruses कि दूसरी लहर आ चुकी है। कई देश दुबारा लॉक डाउन लगा चुके है। प्रदेश में नए केसो का अचानक बढ़ने से सीएम एक एक्टिव हो चुके है। इसके लिए सीएम योगी ने टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सार्वजनिक जगहों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही कहीं है। निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास विभाग भी सक्रिय हो गया है। प्रदेश में अब वैवाहिक समारोह में सिर्फ सौ लोग ही शामिल हो सकेंगे। कोरोना संक्रमण के मामलों को एक बार फिर बढ़ते देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शादी समारोह आदि में 200 व्यक्तियों के शामिल होने की छूट को घटाकर 100 करने के निर्देश दिए हैं। सबसे पहले हॉट स्पॉट एरिया को चिन्हित किया गया है। जहा मरीजों की संख्या बढ़ने कि खतरा ज्यादा है । फिलहाल दिल्ली से सटे गाजियाबाद ,नोएडा आदि जगहों पर शनिवार से ही लागू हो गई है।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
