Connect with us

उत्तर प्रदेश

पूर्व राज्यमंत्री राजेश त्रिपाठी की नजर में बजट-2021

Published

on

वर्तमान कालखण्ड के हम हिंदुस्तानियों का यह सौभाग्य है कि आपके नेतृत्व में एक बार पुनः “आत्मनिर्भर भारत” बनने की राह स्पष्ट देख पा रहे हैं…और साथ ही इस बात की पूरी उम्मीद में भी हैं कि भारत को आपके ही नेतृत्व में पुन: आत्मनिर्भर बनते हम सबकी आँखें देख पायेंगी…!

माननीय प्रधानमंत्री जी !

आपके मार्गदर्शन में माननीया वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी द्वारा इक्कीसवीं सदी के पहले दशक के पहले बजट (2021-22) को जो लोकसभा सदन में प्रस्तुत किया गया है ….वह बजट भारत को चौतरफा आत्मनिर्भर बनने की राह प्रशस्त करता हुआ परिलक्षित हो रहा है ।

यह हम सब जानते हैं कि भारत अतीत के अनेक कालखण्डों में “दुनिया का सिरमौर” या “सोने की चिड़िया” जैसे खिताबों को अपने पौरुष से प्राप्त कर चुका है….
बीते वक्त की दुनिया “विश्वगुरु” का मान भी अपने भारत को दे चुकी है । अब वही पुरातन गौरव आज का भारत पाने को लालायित है ! 2021-22 का प्रस्तुत बजट उसी समृद्ध भारत की लालसा को पंख लगा रहा है ।

इस बजट में झाँक कर जो हम सब देख पा रहे हैं कि जहाँ आने वाले कल में सम्पन्न और संतुष्ट, सुखी किसान नजर आ रहा है, हर हुनर वाले हाथों में काम नजर आ रहा है ….वहीं दुनियाँ की बड़ी इकोनामी बनने के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक धरोहरों और परिपाटी को सहेजते हुए भारत को पुनः विश्वगुरु की राह पर लेकर आप और आपकी पूरी टीम निकल चुकी है !

ये आपकी दूरदृष्टि और बाह्य-आंतरिक सफल नीति का ही परिणाम है कि अपना देश स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, व्यस्त भारत और मस्त भारत की तरफ बढ़ रहा है।
जब दुनिया कोरोना जैसी महामारी से पूरी तरह जकड़ कर मौत का नंगा नाच देख रही थी …तब आप अपने भारत के अपने लोगों को इस महामारी से न्यूनतम नुकसान के लिए सहेज रहे थे और आप उसमें सफल भी हुए ।
कोरोना काल में आपकी गरीबों
और जरूरतमंदों के लिए आर्थिक मदद ….लोगों के हृदय को अब भी द्रवित करती है। आपके आह्वान पर कोरोना वॉरियर्स की हौसला-आफजायी अभियान तो जनान्दोलन ही बन गया ।

Advertisement

समाज के सभी वर्ग के लोग जहाँ सशंकित थे‌ कि इस कोरोना त्रासदी का असर इस बजट में दिखेगा… जनता पर टैक्स के बोझ की चिंता लोगों को सता रही थी, …..मगर जहाँ इस बजट में कोई नया कर न लगाकर आपने सभी आशंकाओं को निर्मूल साबित कर दिया… वहीं
स्वास्थ्य के क्षेत्र में, रक्षा के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, देश के बुनियादी ढांचा के निर्माण के क्षेत्र में आपके नेतृत्व में वित्त मंत्री जी ने भारी भरकम बजट खर्च करने की नीति बनाई ।
छोटे और मझले किसानों, छोटे मध्यम और बड़े उद्योगों को सशक्त बनाने का प्राविधान किया । लघु उद्योगों का मुँह बड़े शहरों की बजाय छोटे शहरों और गांवों की तरफ मोड़ने का जो उपक्रम आपकी सरकार ने किया है वो काबिले तारीफ है ।

माननीय प्रधानमंत्री जी!

आपकी सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की अवधारणा को पूरी तरह परिभाषित कर रहा है। हम सभी आपको और आपकी पूरी टीम को इस बात के लिए धन्यवाद देते हैं कि आप जिस राह पर भारत देश को लेकर चल पड़े हैं…. वह समृद्ध भारत, सम्पन्न भारत, संतुष्ट भारत, समर्थ भारत, शांतिपूर्ण भारत और सक्षम भारत की मंजिल तय करेगा।
एक बार फिर हम सभी आपके नेतृत्व में “भारत नवनिर्माण” में लगे सभी महानुभावों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं ।
🙏
राजेश त्रिपाठी
(मुक्तिपथ वाले बाबा)
पूर्व मंत्री उप्र शासन
चिल्लूपार-गोरखपुर

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

ravi kishan evm statement rahul gandhi
गोरखपुर शहर5 days ago

रवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या
गोरखपुर शहर5 days ago

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर

SanjayanTripathi
ताज़ा ख़बर2 weeks ago

सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा ट्विस्ट
गोरखपुर शहर2 weeks ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा

उत्तर प्रदेश3 weeks ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश3 weeks ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अपराध3 weeks ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

लखनऊ4 weeks ago

लखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार

अपराध4 weeks ago

बृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर2 months ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध3 weeks ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़2 months ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर2 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

अयोध्या1 month ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश3 weeks ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

045303
Total views : 52944


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page