गोरखपुर ग्रामीण
सीएम योगी और केंद्रीय ने दिवंगत पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के पिता और परिजनों को दी सांत्वना
सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्रियों सहित विधायकों,सांसदों और भाजपा नेताओं ने दिवंगत पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के पिता देवरिया के सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी और परिजनों को सांत्वना दी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवरिया के सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी के बड़े पुत्र दिवंगत संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के पैतृक निवास पर खजनी क्षेत्र के झुड़ियां तिवारी गांव में सांत्वना देने के लिए पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अपराह्न 2 बजे डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी और शरद त्रिपाठी के दोनों पुत्रों मृगेंद्र और शिखर से मिलकर उन्हें धैर्य बंधाया। लगभग 40 मिनट तक रूके सीएम ने सबसे पहले शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें धैर्य बंधाया तथा कुशलक्षेम पूंछते हुए सांसद के बड़े पुत्र मृगेंद्र को अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सीएम के जाने के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह हेलीकाप्टर से 4 बजकर 30 मिनट पर हंसराज लालदेई महाविद्यालय झुड़ियां के प्रांगण में पहुँचने के बाद वहां पर पहले से मौजूद क्षेत्रीय विधायक संत प्रसाद ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को गाड़ी से अपने साथ लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रमापति राम त्रिपाठी के पैतृक निवास पर पहुंचे। जहां दिवंगत सांसद को पुष्पार्चन श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने सांसद रमापति राम त्रिपाठी तथा उनके पौत्रों मृगेंद्र और शिखर से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और सांत्वना दी।
सीएम सहित सभी मंत्रियों,विधायकों, सांसदों ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और धैर्य बंधाया।
केंद्रीय मंत्रियों ने सांसद रमापति राम त्रिपाठी तथा पौत्र मृगेंद्र, शिखर,परिजनों और उपस्थित भाजपा नेताओं से सिर्फ 10 मिनट मुलाक़ात करके कुशल क्षेम पूछ कर दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने गाड़ी से हेलीपैड पहुंचकर हेलीकाप्टर से 4 बजकर 50 मिनट पर पुनः अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खजनी के झुडिया गांव में आने के इन्तजार में प्रदेश के दर्जनों भाजपा नेता सांसद विधायक और मंत्री उनका इंतजार करते रहे।
प्रदेश के स्वास्थ मंत्री जय प्रताप सिंह,स्वामी प्रसाद मौर्या,जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी,राज्यसभा सांसद दीप राजभर सलेमपूर सांसद रविन्द्र कुशवाहा समेत दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pingback: सीएम योगी और केंद्रीय ने दिवंगत पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के पिता और परिजनों को दी सांत्वना - Aavaj.com