गोरखपुर ग्रामीण
शुरू हुई भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त
अगस्त माह के बाद भारी वर्षा होने के कारण जलजमाव व बाढ़ प्रभावित हुए गांवों को संक्रामक जैसी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गयी है ।
- गोरखपुर
अगस्त माह के बाद भारी वर्षा होने के कारण जलजमाव व बाढ़ प्रभावित हुए गांवों को संक्रामक जैसी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश के क्रम में तथा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार ब्रह्मपुर खंड विकास अधिकारी राजकुमार की अध्यक्षता में व सहायक विकास अधिकारी कि देखरेख में 13 सितंबर 2021 ग्राम सचिव धीरज मणि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद उर्फ मंटू सिंह के देखरेख में सभा राजधानी ,आदि ग्राम पंचायतों में रोगों से बचाव हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। ब्लाक पर तैनात सफाई कर्मियों के रोस्टर लगाकर वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रमण बीमारियों से बचाव हेतु साफ सफाई के साथ-साथ गांव में फागिंग, एन्टीलारवा ब्लीचिंग व चूने का छिड़काव कराया गया। एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में संक्रामक बीमारी उत्पन्न न हो सके जिसके लिए सफाई अभियान लगातार चलता रहेगा और इस अभियान में ब्लाक के कर्मचारी द्वारा किसी भी तरह की अनुपस्थिति और लापरवाही क्षम्य नहीं होगा ।











