गोरखपुर ग्रामीण
कुलपति के हॉस्टल खाली कराने के फरमान पर छात्रों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
गोरखपुर।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के हॉस्टल के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अर्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया।
कुलपति द्वारा छात्रावास खाली कराये जाने के फरमान के खिलाफ छात्र आंदोलन पर उतर आये हैं।कुलपति के फरमान के विरोध में आक्रोशित हॉस्टल के दर्जनों छात्र कुलपति (Vice chancellor) आवास के बाहर धरने पर बैठ गये । छात्र भीषण ठंड के इस मौसम में अर्धनग्न प्रदर्शन कर किये।
वहीं हैरानी की बात यह है कि जानकारी के बावजूद कुलपति महोदय धरने पर बैठे छात्रों से बातचीत को तैयार नहीं हैं, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. हालांकि, मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कैंट पहुंचकर धरने पर बैठे छात्रों को समझाने में जुटे हैं।
लेकिन छात्रों बगैर किसी ठोस आश्वसन के धरना समाप्त नहीं करने पर अड़े हुये थे। मामला कैंट थाना के कचहरी बस स्टैंड के पास स्थित कुलपति आवास का है।जहां कुलपति द्वारा छात्रावास खाली कराये जाने के फैसले के खिलाफ छात्रावासी धरने पर बैठ गये ।
कुलपति की मांग के विरोध में छात्र अर्धनग्न प्रदर्शन के जरिए अपनी मांगों पर अड़े हैं।छात्रनेता आलोक सिंह का कहना है कि ठंड के मौसम में कोरोना का हवाला देकर कुलपति द्वारा जबरन छात्रावास खाली कराये जाने का फरमान तुगलकी है। जबकि प्रतियोगी परीक्षा के साथ ही विश्वविद्यालय की परीक्षा निकट है।जिसकी वजह से छात्रावास में रहने वाले छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
