उत्तर प्रदेश
बारातियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रक से टकराईं मौके पर 14 की मौत:
प्रतापगढ़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बारातियों से भरी बोलेरो सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराकर उसमें घुस गई. इस हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना इतनी भयावह थी कि देखकर लोगों की रूह कांप गई. बोलेरो में सवार सभी 14 लोग जिसमें छह बच्चे भी शामिल थे बुरी तरह से फंसे थे और सबकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने गैस कटर से काटकर सबकी लाश को बाहर निकाला
घटना रात के करीब दो बजे की है. शादी में शामिल होकर कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे कि गाड़ी मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज के इनारा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो ट्रक में जाकर फंस गई. हादसे में बोलेरो सवार 14 लोगों की मौत हो गई. मरनेवालों में छह बच्चे भी बताये जा रहे हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
गुरुवार देर रात प्रतापगढ़ में हुए हादसे के दौरान छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने अफसरों से पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.
इनकी हुई मौत
हादसे में जान गंवाने वालों में बबलू (22) पुत्र रामनाथ निवासी जिरगापुर, दिनेश कुमार (40) पुत्र श्रीनाथ, पवन कुमार (10) पुत्र दिनेश कुमार, दयाराम (40) पुत्र छोटेलाल, अमन (7) कुमार पुत्र दिनेश कुमार, राम समुझ (40) पुत्र बैजनाथ निवासीगण जिरगापुर, अंश (9) पुत्र कमलेश निवासी हथिगवां, गौरव कुमार (10) पुत्र राम मनोहर, भैया (55) पुत्र श्रीनाथ, सचिन (12) पुत्र समुझ, हिमांशु (12) पुत्र राम भवन विश्वकर्मा, मिथिलेश (17) कुमार पुत्र दशरथ लाल, अभिमन्यू (28) पुत्र रमेशचंद्र निवासीगण जिरगापुर और पारसनाथ (40) पुत्र बचई चालक निवासी बड़ेरामनिजपुर शामिल हैं।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर4 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर4 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
