गोरखपुर ग्रामीण
प्रधान बनने के लिए ये हैं जरूरी योग्यता
गोरखपुर:
सरकार के द्वारा पंचायत चुनाव की घोषणा एवं परिसीमन जारी करने के बाद जहॉं प्रत्याशियों के चेहरे से पर्दा उठ चुका है वही ग्राम पंचायतों में चुनावी सरगर्मी परवान चढ़ता जा रहा है और प्रत्याशी मतदाताओं को अपने तरफ रिझाने के लिये कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण पद प्रधान का होता है।सबसे अधिक गुणा-गणित और समीकरण इस पद के लिए ही बैठाए जाते हैं।हालांकि इस बार इस पद के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए इसको लेकर अधिकतर भावी प्रत्याशियों में भ्रम की स्थिति है।तो आइए जानते हैं को इस बार प्रधान पद के दावेदारी के लिए क्या जरूरी है।
प्रधान बनने के लिए ये हैं जरूरी योग्यता
- उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।, 2. उम्मीदवार भारत का ही नागरिक होना चाहिए।, 3. उम्मीदवार की मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक होनी चाहिए।, 4. उम्मीदवार किसी भी मामले में दोषी करार दिए जाने के सजायाफ्ता नहीं होना चाहिए।, 5.उम्मीदवार किसी भी सहकारी समिति या बैंक का बकायेदार नहीं होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यताएं: वैसे तो देश के कई राज्यों में पंचायत चुनाव के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की सीमा रखी गई है। लेकिन उत्तर प्रदेश में अभी तक शासन ने पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता तय नहीं की है। जिसके चलते नामांकन करते समय उम्मीदवार को कोई भी शैक्षणिक सर्टिफेकेट देने की जरूत नहीं है।
