ब्रेकिंग न्यूज़
पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह तो नाराज दूल्हा दुल्हन की नाबालिग बहन को ले भागा
मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में दलित नाबालिग बालिका के विवाह की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाह रुकवा दिया।
जिससे नाराज दूल्हा, दुल्हन की नाबालिग बहन को लेकर भाग गया और उसने उसकी मांग में जबरिया सिंदूर भी भर दिया।
दरसल गांव के ही किसी व्यक्ति ने शादी के दिन ही दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन को नाबालिग होने की तस्दीक करने के बाद शादी रुकवा दिया।इस घटना से दूल्हा काफी नाराज हो गया और दुल्हन की चोटी बहन को लेकर भाग गया।और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया।हालांकि पुलिस ने तत्त्परता दिखाते हुए दूल्हे और दूल्हे के कृत्य में सहयोग करने वाली उसकी महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया।नाबालिक लड़की को भी पुलिस ने बरामद कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
