उत्तर प्रदेश
नहर की खुदाई के दौरान मिला ऐतिहासिक सिक्को से भरा घड़ा
महराजगंज:
सरयू नहर परियोजना के तहत महराजगंज में खुदाई के दौरान बुधवार को प्राचीन सिक्कों से भरा बर्तन मिला। सूचना मिलते ही लोग सिक्कों को देखने को उमड़ पड़े लेकिन पता चला कि गांव का एक शख्स सिक्कों से भरे उस बर्तन को लेकर अपने घर चला गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उस शख्स को खोजा और उसके पास मिले सिक्कों से भरे बर्तन को अपने कब्जे में ले लिया। सिक्कों को सील कर जांच के लिए पुरातत्व विभाग को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बृजनमनगंज क्षेत्र के सोनाबंदी गांव के पास सरजू परियोजना के तहत नहर के लिए खुदाई चल रही है। खुदाई के दौरान बुधवार को नहर से एक धातु का छोटा सा बर्तन निकला। इस पर गांव के ही मूलचंद नामक व्यक्ति की नजर पड़ गई। उसने बर्तन को तोड़कर देखा गया तो उसमें छोटे छोटे आकार के प्राचीन सिक्के निकले। लोगों ने इसकी सूचना बृजमनगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बर्तन सहित सिक्कों को कब्जे में ले लिया।
एक बर्तन रखे करीब चार किलोग्राम के 244 ग्राम पुराने छोटे-छोटे आकार के सिक्के बरामद हुए हैं। सिक्कों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
