गोरखपुर ग्रामीण
मानसिक विक्षिप्त ने लगाया फांसी, छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगा कर ली खुदकुशी
गोरखपुर।
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भीटी रावत टोला भरपुरवा निवासी मान सिंह कनौजिया (35 वर्षीय ) ने सोमवार की शाम 4 बजे के लगभग छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी क़े अनुसार भरपुरवा निवासी मान सिंह कन्नौजिया 5 भाइयों में चौथे नम्बर का था। किसी तरह से मजदूरी करके बच्चों की परवरिश करता था। परिजनों ने बताया कि कुछ मानसिक रूप से परेशान रहता था। शाम करीब 4 बजे कमरे के छत की कुंडी में साड़ी का फंदा डालकर झूल गया। मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं था। जैसे ही जानकारी हुई किसी तरह से कमरे का फाटक खोलकर उसको नीचे उतारा गया। लोगों को लगा कि अभी जिंदा है। एंबुलेंस से सहजनवां सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के दो बच्चे हैं।
