गोरखपुर ग्रामीण
मानसिक विक्षिप्त ने लगाया फांसी, छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगा कर ली खुदकुशी
गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भीटी रावत टोला भरपुरवा निवासी मान सिंह कनौजिया (35 वर्षीय ) ने सोमवार की शाम 4 बजे के लगभग छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी क़े अनुसार भरपुरवा निवासी मान सिंह कन्नौजिया 5 भाइयों में चौथे नम्बर का था। किसी तरह से मजदूरी करके बच्चों की परवरिश करता था। परिजनों ने बताया कि कुछ मानसिक रूप से परेशान रहता था। शाम करीब 4 बजे कमरे के छत की कुंडी में साड़ी का फंदा डालकर झूल गया। मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं था। जैसे ही जानकारी हुई किसी तरह से कमरे का फाटक खोलकर उसको नीचे उतारा गया। लोगों को लगा कि अभी जिंदा है। एंबुलेंस से सहजनवां सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के दो बच्चे हैं।
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
