उत्तर प्रदेश
महिला के साथ हैवानियत, हालत गंभीर
गोरखपुर:
गोरखपुर के गुलहरिया क्षेत्र में एक महिला के साथ हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है।महिला का इलाज शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।महिला के पति के अनुसार जब भी वह होश मे आ रही है तो सिर्फ वह रो रही है।फिर अचेत हो जा रही है।
इस मामले में महिला के भाई के तहरीर पर पुलिस ने महिला के सास,ससुर व ननद, नंदोई के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।हालांकि ग्रामीणों में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
बीते 3 दिसम्बर को महिला अपने घर के बरामदे में निर्वस्त्र हालत में अचेतावस्था में मिली थी। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट इलाज के लिए भेजा। चिकित्सको ने महिला का प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने उसकी हालत देख पीजीआई रेफर कर दिया।
परिजन उसे पीजीआई न ले जाकर गुलहरिया थाने ले आये। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता महिला की भाई से तहरीर लेकर ससुराल पक्ष के साथ ननद व ननदोई के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया।
बाद में जब महिला का पति पहुंचा तो उसने इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।
पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि क्षेत्र के ही एक देशी शराब की दुकान के मैनेजर व उसके साथियों ने उसकी पत्नी के साथ हैवानियत किया है।
गांव के लोगो के बीच चर्चा है कि महिला के कपड़े व शराब की बोतलें और खाली गिलास गांव के बगीचे में मिली हैं जो अलग ही कहानी की तरफ इशारा कर रहे हैं।
इस मामले में गुलहरिया थाने के इंस्पेक्टर रवि राय का कहना है कि भाई की तहरीर पर सास-ससुर व अन्य पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।पति के आरोप की जांच की जा रही है।महिला के बयान के आधार पर अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा
