ग्रामीण भारत
दलित के हाथ से छू गया खाना, पीटपीट कर मौत के घाट उतारा
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक दलित युवक को सिर्फ इस नाते पीटपीट कर मौत के घाट उतार दिया क्यो की उसके हाथ से खाना छू गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामला गौरिहार थानाक्षेत्र का है।
7 दिसम्बर को किशुनपुरा गांव के तीन युवक देवराज अनुरागी,भूरा सोनी और संतोष पाल पार्टी कर रहे थे।
देवराज अनुरागी दलित जाति का था।पुलिस के अनुसार उसने सबसे पहले खाने को छू दिया।यह बात ऊची जाति के साथियों को नागवार लगी।कहा-सुनी के बाद देवरागी को लाठी-डंडे से पिटाई करके बेहोशी की हालत में उसके घर छोड़कर भाग गए।कुछ ही समय बाद युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतक युवक के परिजनों ने भूरा सोनी और संतोष पाल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Continue Reading
