गोरखपुर ग्रामीण
विधायक ने किया सीसी रोड का लोकार्पण
गोरखपुर।
गोला विकास खंड के मिश्रौली गांव में बतौर मुख्य अतिथि चिल्लूपार विधायक विनय शंकर तिवारी ने सीसी रोड से पीताम्बर के घर तक विधायक निधि से 3:52 लाख की लागत से बने इन्टरलाकिंग रोड का लोकार्पण किया।
मुख्य अतिथि विधायक श्री तिवारी ने कहा कि उनका ध्येय जातिवाद व क्षेत्रवाद से हटकर पूरे चिल्लूपार में विकास कार्य कराना है।उन्होने कहा कि ग्रामीण इलाके का विकास यातायात सुविधा पर आधारित है। अच्छी सड़कें ग्रामीण इलाके के विकास का मुख्य आधार है। यातायात की व्यवस्था बेहतर होने से रोजगार बढ़ाने का अवसर मिलता है।
इस दौरान सम्पूर्णानंद पाण्डेय,सुधीर शुक्ला,धीरज दूबे,पिन्टू दूबे,बलराम चंद,रिंकू दूबे,मुन्ना शुक्ला,अतुल मिश्रा,रत्नेश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
Continue Reading
