गोरखपुर ग्रामीण
करोना की आपदा में जमाखोर व्यापारियों ने समान किया महंगा,जनता परेशान
गोरखपुर ।
गोरखपुर शहर सहित दक्षिणांचल का कस्बा व चौराहों पर दुकानदार हाफ शटर गिरा कर जनता को खुलेआम लूट रहे हैं।हद यह है कि प्रशासन का कोई भी बन्दा लॉक डाउन का पालन कराने के लिए किसी भी कस्बा,चौराहे या नुक्क्ड़ पर नहीं दिखा।
कोरोना संक्रमण को लेकर लगने वाले दो दिवसीय सप्ताहिक कोरोना लॉकडाउन के बीच कुछ व्यापारियों ने आपदा में अवसर तलाशने के कार्य शुरू कर दिया है | शुक्रवार को यह व्यापारी किसी न किसी आवश्यक वस्तु की किल्लत दिखाकर लोगो को लूटने का काम कर रहे है शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कई कंपनियों के पान मसालों सहित गुटका की किल्लत होने के कारण उसे जमा किये हुए व्यापरियो ने दोगुना रेट पर ब्रिकी कर मुनाफा कमाया शुक्रवार को कुछ इसी प्रकार अन्य सामानों की किल्लत हुई थी |
ग्रमीण क्षेत्रो में संक्रमण पर रोक लगाए जाने को लेकर सरकार ने प्रत्येक रात्रि आठ बजे से सुबह सात बजे तक के अलावा शनिवार और रविवार को पूर्णतः कोरोना लॉकडाउन का ऐलान किया है | जिसके क्रम में देहात के सभी क्षेत्र में सभी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों सहित लोगो के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा हुआ है ऐसे में दो दिनों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लोग रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी शुक्रवार की शाम को ही करते है ऐसे में व्यापारियों के दाम बढ़ा दिए जाने के कारण से लोगो को पांच रुपये की समान मजबूरन दोगुने चार गुने में खरीदना पड़ रहा है।
बावजूद इसके शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही।
