उत्तर प्रदेश
करेंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु
पूर्वांचल भारत न्यूज़
गोला थाना क्षेत्र के केशवापार निवासी अच्छेलाल यादव पुत्र स्व. अनिरुद्ध यादव नाम के पचास वर्षीय अधेड़ की शनिवार की रात में करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अच्छेलाल शनिवार की शाम को बिजली के मोटर से खेत में पानी चला रहे थे, मोटर में लगा केबल कटा हुआ था । अनजाने में अच्छेलाल का पैर कटे तार पर पड़ गया। जमीन गीला होने के कारण पैर पड़ते ही करेंट के झटके से तार पर ही गिर पड़े, आसपास कोई भी नहीं था जो उन्हें बचा सके, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोला पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Continue Reading
