उत्तर प्रदेश
कानपुर में 6 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, फेफड़ा व दिल भी निकाल लिया हत्यारा
कानपुर।
कानपुर में दीपावली रात एक 6 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या कर हत्यारे ने दिल व फेफड़ा निकाल लिया।इंसानियत को शर्मशार करने वाली इस घटना से देश भर में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का मानना है तंत्र मंत्र को लेकर यह हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार घाटमपुर के भदरस के करण संखवार की 6 वर्षीय बेटी शाम को पटाखा लेने गयी थी।जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश किया।ग्रामीणों को उसका शव काली मंदिर के पास झाड़ियों में मिला।बच्ची के दोनों फेफड़े भी हत्यारे ने निकाल लिया था।
पुलिस आशंका व्यक्त कर रही कि किसी जानवर ने बच्ची को अपना शिकार बनाया है।
हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना पर कोतवाली व सर्किल के फोर्स के साथ पीएसी बल भी मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा। दोपहर बाद एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पड़ोस के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।
सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान
बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया है। सीएम ने परिवार को पांच लाख की आर्थिक मदद दी है। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने के निर्देश दिए हैं।
