ताज़ा ख़बर
नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण कल, ये नेता बन सकते हैं मंत्री !
सूरज कुमार यादव
पटना/बिहार:
बिहार के चुनावी नतीजे (Bihar Election Result) के बाद अब सरकार गठन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. एनडीए के नेताओं के बीच लगातार सरकार गठन को लेकर बैठक हो रही है, आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया. नीतीश कुमार सोमवार को सीएम पद की शपथ लेंगे. दूसरी तरफ सरकार गठन (bihar government formation) और कैबिनेट मिनिस्टर को लेकर भी एनडीए के भीतर उठापटक जारी है.
*सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और जेडीयू के बीच मंत्रिमंडल में आनुपातिक भागीदारी को लेकर चर्चा चल रही है*.
ऐसे में माना जा रहा है कि नीतीश मंत्रिमंडल में करीब बीजेपी कोटे से 18-20 मंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं जेडीयू कोटे से 12-14 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. वहीं एक-एक मंत्री का पद हम और वीआईपी पार्टी के खाते में भी जाने की चर्चा है.
*ये नाम माने जा रहे हैंं* फाइनल- बीजेपी (BJP Bihar) और जेडीयू के कुछ चेहरे लगभग तय मानें जा रहे हैं, जिसमेंं श्रवण कुमार (Shravan Kumar), संजय झा (Sanjay Jha), नंद किशोर यादव (Nand kIshor yadav), प्रेम कुमार (Prem kumar), मंगल पांडेय (Mangal pandey), बीमा भारती (Beema Bharti), विजेंदर प्रसाद यादव का नाम फाइनल माना जा रहा है.
युवा और नए चेहरे को मौका- बताया जा रहा है कि नीतीश सरकार में युवा और नये चेहरे को मौका मिलना तय माना जा रहा है. इनमें कुछ नाम बीजेपी से तो कुछ जेडीयू से होगा.
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर6 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर8 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर3 hours agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
