अपराध
कलयुगी गुरु की करतूत,अतिरिक्त क्लास करने पहुंची छात्रा से छेड़खानी
गोरखपुर।
सिकरीगंज थाना अंतर्गत हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कालेज में अतिरिक्त क्लास के लिए पहुँची छात्रा के साथ प्रधानाचार्य द्वारा छेड़खानी की शर्मनाक घटना सामने आया है।शिष्टाचार के लिए पहुँची छात्रा ने जब प्रधानाचार्य का पैर छुआ तब प्रधानाचार्य छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा।छात्रा किसी तरह बचकर रोती हुई अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कालेज बारीपुर की 12वीं की छात्रा है। सिकरीगंज पुलिस को दी गयी तहरीर में छात्रा ने कहा है कि वह गुरुवार को अपने स्कूल में पढ़ने गई थी। वर्तमान में स्कूल का समय सुबह 10बजे से दोपहर 2बजे तक है। लेकिन प्रधानाचार्य छत्रपति शुक्ला ने अतिरिक्त क्लास चलाने के लिए सुबह 8 बजे ही बुला लिए थे। जब वह स्कूल पहुंची तो उनके कमरे में गई। और उनका पैर छुआ लेकिन इस दौरान प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा। जिसका विरोध किया और स्कूल से तुरन्त घर आ गई। छात्रा की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी । तत्काल पहुंचे सी ओ खजनी योगेंद्र नारायण कृष्ण औरथानाध्यक्ष सिकरीगंज राजाराम द्विवेदी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। और आरोपी के खिलाफ कार्यवाई करने का आश्वासन दिया। आरोपी प्रधानाचार्य फरार बताया जा रहा है।
