गोरखपुर ग्रामीण
मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलने के साथ,ग्राउंड भी रिलायंस & अडानी ग्रुप का हुआ
अहमदाबाद:
दुनिया का सबसे बड़ा दर्शकों के बैठने की क्षमता रखने वाला अहमदाबाद का सरदार पटेल के नाम से विख्यात मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का नाम अब बदल दिया गया है। जिसका अब नया नाम, वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम पर रखा गया। अब इसे “नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम” अहमदाबाद के नाम से जाना जाएगा। इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच के दौरान जैसे ही देश के राष्ट्रपति “राम नाथ कोविंद” ने स्टेडियम का उदघाटन किया। वैसे ही पूरे देश में विरोध होने लगा। विपक्ष ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया। विरोधियों का कहना है कि,कोई जीवित व्यक्ति के रहते उनका नाम नहीं रख सकते।
भारत देश की संस्कृति है कि, जितने भी पुरानी धरोहर है। हमारे देश के स्वतंत्रता,सेनानी,क्रांतिकारी जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी । उनके नाम पर रखा गया है। जिससे आने वाली पीढ़ियों को याद रहे। देश सेवा करने का उत्साह बढ़े। विपक्षी पार्टी का कहना है कि, प्रधानमंत्री को खुद आ कर इस पर विचार करे।
स्टेडियम के साथ ग्राउंड की दोनों तरफ का नाम भी बदल दिया है। एक छोर का अडानी ग्रुप,दूसरी तरफ रिलायंस को दे दिया गया है। जिससे कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर जोर दार हमला बोला है। उन्होंने एक नारा दिया हम दो हमारे दो इस सरकार को चला रहे है।
इसके पहले उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने रहते । लखनऊ के अम्बेडकर पार्क में अपनी मूर्ति लगवाई थी। जिसके बाद उनकी सरकार दुबारा वापस नहीं आई, 2012 में अखिलेश यादव की सरकार बनी थी।
-
अयोध्या2 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 day agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 day agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 day agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
