गोरखपुर ग्रामीण
निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर करनी चाहिए पत्रकारिता : कैप्टन विरेन्द्र
खजनी/गोरखपुर
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गोरखपुर की तहसील इकाई खजनी का वार्षिक अधिवेशन रविवार को सिकरीगंज के जड्डूपट्टी में स्थित एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ।अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई।
मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते हैं।पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर पत्रकारिता करनी चाहिए, जिससे कोई उनके ऊपर उंगली न उठाने पाए।
विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष हरि गोविंद राव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने अपनी मेहनत और ईमानदारी की बदौलत सफल मुकाम हासिल किया है।पत्रकारों के हित और सम्मान के लिए यह संगठन सदैव तत्पर रहता है।कार्यक्रम का संचालन उमेश राम तिवारी ने किया।तहसील अध्यक्ष खजनी राम अशीष तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर बृजनाथ तिवारी, ललित मोहन त्रिपाठी, हरगोविंद चौबे, चंद्रकुमार सिंह, सेराज आलम खान, शक्तिओम सिंह, मनोज श्रीवास्तव, श्यामजी मद्वेशिया, धीरेंद्र दुबे, ब्रजेंद्र सिंह, सुनील गहलोत, जितेंद्र गौड़, उमेश यादव, विनोद मिश्र, रामललित पांडेय, आशुतोष चौधरी, नंदकिशोर जायसवाल, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
-
उत्तर प्रदेश6 days agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoउरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत
-
ताज़ा ख़बर6 days agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
गोरखपुर ग्रामीण6 days agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध6 days agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoचार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा
