गोरखपुर ग्रामीण
हिस्ट्रीशीटर प्रिंस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
सहजनवा थाने का हिस्ट्रीशीटर प्रिंस पर 25 केस है दर्ज !!
जानीपुर- गोरखपुर। एसएसपी के निर्देश पर छोटे बड़े अपराधियों पर पुलिस अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपराधियों पर कार्यवाही कर रही है। सहजनवां थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रिंस पांडेय उर्फ प्रतीक को देर रात 2 बजे मुठभेड़ के बाद ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रिंस पर लगभग 25 मामले दर्ज हैं।
खोराबार की तरफ भाग रहा था |
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर सहजनवां को सूचना मिली थी कि डोहरिया कला का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर प्रतीक उर्फ प्रिंस पांडेय (28 साल) सहजनवां से खोराबार की ओर जा रहा है । क्राइम ब्रांच और इंस्पेक्टर खोराबार की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन, प्रतीक और उसके दो साथियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। अपना बचाव करते हुए पुलिस कर्मियों ने फायरिंग की। इस दौरान प्रतीक के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं प्रतीक के दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने प्रतीक के पास से बाइक और 9 एमएम पिस्टल बरामद की है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच और सहजनवा पुलिस लगी है। जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।
www.purvanchalbharatnews.com
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
-
उत्तर प्रदेश6 days agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoउरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत
-
ताज़ा ख़बर6 days agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
गोरखपुर ग्रामीण6 days agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध6 days agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoचार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा
