उत्तर प्रदेश
गोरखपुर से लखनऊ की दूरी होगी कम, बहुत जल्द बनकर तैयार होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
पूर्वांचल भारत न्यूज़
गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य बहुत ही तेजी से किया जा रहा है। इसको लेकर यूपीडा ने जानकारी साझा की है और कहा है कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ से जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर और लखनऊ के बीच एक कॉरिडोर का कार्य करेगा। इसमें औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ ही वेयर हाउस भी बनाए जाएंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के देखरेख में इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
गोरखपुर से करीब 90 किलोमीटर लम्बी एक लिंक एक्सप्रेसवे निकल रही है, जो आजमगढ में जाकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलेगी। उम्मीद है कि साल 2022 के अंत तक गोरखपुर एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इसके बाद इस सड़क से लोग और आसानी से लखनऊ और दिल्ली का सफर तय कर पायेंगे। यह एक्सप्रेस वे गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने के लिए बहुत ही अच्छा वैकल्पिक रास्ता होगा।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जैतपुर गांव के पास एनएच 27 से शुरू की गई है। आपको बता दें कि आजमगढ़ के सलारपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जाकर यह एक्सप्रेस में मिल जाएगा।
