गोरखपुर ग्रामीण
बेलघाट में नशेड़ी आपस में भिड़े, मारपीट में एक की मौत।
गोरखपुर ।
बेलघाट थाना अंतर्गत ग्रामसभा बरसी में नशेड़ी आपस मे लड़ बैठे।छोटी सी बात पर अपने ही एक साथी को मार-पीट कर घायल कर दिया।गंभीरावस्था मे घायल को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
घटना करीबन 8:30 बजे रात की है। राम कवल निषाद पुत्र चोपई उम्र 60 वर्ष मौत हो गई मारने वाले नशे में धूत में थे आरोप है उमेश कुमार पुत्र कतवारु और हरीश चंद पुत्र अवधेश ने राम कवल निषाद को बुरी तरह ईट और लात-घूसों से घायल कर दिया। जिससे रामकवल सर में चोट आई गांव के किसी व्यक्ति ने फौरन 112 और 108 पर सूचना दिया 112 की गाड़ी पहुंच कर समझा बुझा रहे थे तभी 108 की गाड़ी आई और पीड़ित को डॉक्टरी के लिए भेजा दिया। देर रात को सदर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान राम कवल की मौत हो गई। थाना अध्यक्ष बेलघाट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
