उत्तर प्रदेश
करोना के कारण गोरखपुर महोत्सव का कार्यक्रम टला
गोरखपुर:
गोरखपुर में रंगों की छठा बिखेरने वाले गोरखपुर महोत्सव इस बार करोना के कारण टाल दिया गया है।या कहिये की इस महोत्सव पर कोरोना का ‘ग्रहण’ लग गया है। हर वर्ष 11 से 13 जनवरी को होने वाला गोरखपुर महोत्सव फिलहाल अपने तय समय पर नहीं हो पाएगा। कब होगा, होगा भी या नहीं इसपर पर कोई निर्णय नहीं हो सका है।
वर्ष 2016 से हर साल 11 जनवरी से 13 जनवरी तक महोत्सव का आयोजन होता है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनने के बाद महोत्सव को और भव्य रुप मिला। स्थानीय लोक कलाकारों को जहां महोत्सव के बहाने बड़ा मंच मिला वहीं बॉलीवुड और भोजपुरी के बड़े-बड़े कलाकार महोत्सव में शिरकत कर चुके हैं।
राज्यपाल इस महोत्सव का शुभारंभ करते हैं जबकि मुख्यमंत्री, समापन समारोह के मौके पर मौजूद रहते हैं। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण का प्रभाव अभी भी बने रहने की वजह से प्रशासन ने तय समय पर महोत्सव नहीं कराने का निर्णय किया है। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। ऐसे में उनके संक्रमित होने का खतरा बना रहेगा जिसकी वजह से प्रशासन ने इसे टालने का निर्णय किया।
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। अच्छी खासी भीड़ जुटती है। ऐसे में 11, 12 और 13 जनवरी को फिलहाल महोत्सव का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है। महोत्सव इस साल होगा या नहीं अभी इसका निर्णय नहीं किया गया है।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
