अपराध
गोला के दरोगा पर तीस हजार रुपये लेकर कार छोड़ने के आरोप का वीडियो वायरल
गोरखपुर:
गोला थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी दीपक कुमार तिवारी उर्फ दीपू का विडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे थाने में तैनात एक दरोगा पर अपने और कार को उठा लेने की बातें कहते हुए तीस हजार रूपए घूस मांगने व दस हजार रूपया घूस देकर छूटने का आरोप लगाया है।
वायरल विडियो में वह कहते हैं कि दो दिन पहले मैं दरोगा से मिलने उनके आवास पर गया था। वे बताए थे कि मैं एक मुकदमें में वांछित हूं। वहां वे मुझको मारेपीटे और ले जाकर थाने में बैठा दिए और मेरी कार को आवास के सामने खड़ा करा लिए। मैं दो रात व एक दिन थाने पर बैठा रहा। उसके बाद दस हजार रूपया लिए। वह मेरे बैंक एकाउंट से एटीएम से लाकर एक लड़का दिया। आज भी मेरी कार उनके आवास पर है। उसको थाने भी नहीं लाया गया। वायर विडियो में उनके आवास के सामने खड़ी कार को भी दिखाया गया है। इस संबंध में दरोगा विवेक शुक्ल का कहना है कि जो व्यक्ति विडियो वायरल कर रहा है। वह मुकदमे का आरोपित है। उसके द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है जबकि कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि वायरल विडियो की सत्यता व उसमें लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में तथ्य सही पाए गए तो कार्यवाही होगी। सीओ श्यामदेव विंद का कहना है कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। आरोपों की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
