गोरखपुर ग्रामीण
ससुर ने बहू के कमरे में घुसे तीन युवकों को पकड़ा,ग्रामीणों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
गोरखपुर:
यूपी के मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है। कि जिसे सुन कर हर कोई हैरान हो सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं। गोरखपुर जिले के गुलरिया थाना अंतर्गत के एक गांव में जहाँ एक महिला के कमरे में रात को तीन युवक घुस गए। तभी किसी तरह इसकी भनक महिला के ससुर को लग गयी, और उसने तीनों युवक को कमरे में आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया।इसी दौरान महिला के ससुर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में पहुंचे गांव वालो ने चारों तरफ से उन्हें घेर कर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवकों की पिटाई कर दी। मौका देख कर एक युवक चाकू से हमला कर भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई के साथ ममला पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को दिए तहरीर में महिला के ससुर ने लिखा कि , उनकी बहू से श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवकों का अनैतिक संबंध है। आए दिन युवक रात में घर में घुस जाता है और दबंगई दिखाता है। मंगलवार की रात में भी तीन युवक घर में घुसे हुए थे। इस मामले में भटहट पुलिस के चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
