गोरखपुर ग्रामीण
धुरियापार में फसल अवशेष प्रबंधन पर कृषक जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन
धुरियापार में फसल अवशेष प्रबंधन पर कृषक जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन
दिनांक 29 सितंबर 2021 को शासन के निर्देश पर उरुवा ब्लाक के ग्राम पंचायत धुरियापार में पंचायत भवन पर कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मंच का संचालन करते हुए बी.टी.एम रोशन लाल ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
इसी क्रम में ए.टी.एम नरसिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान समय समय से फसल की देखभाल करें और फसल की कटाई के उपरांत फसलों के अवशेष को ना जलाएं बल्कि डी कंपोजर का कल्चर तैयार कर फसल अवशेष पर छिड़काव करें इससे फसल अवशेष अपघटित होकर जैविक खाद के रूप में काम करेगा।इस अवसर पर विनय कुमार सिंह,आलोक राय,प्रधान प्रतिनिधि इकबाल शाही,रामसनेही तिवारी,सत्य प्रकाश,विनय कुमार मद्धेशिया,सत्येंद्र कुमार,कपूरचंद,रमेश,इत्यादि किसान उपस्थित रहे।
